🚫नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, स्कूटी सीज व 25000 का चालान..
📌ज्योतिर्मठ में वाहन चेकिंग के दौरान तीन नाबालिग स्कूटी चलाते पकड़े गए। न लाइसेंस था, न हेलमेट। पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सीज की गई साथ ही अभिभावक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹25,000 का कोर्ट चालान किया गया।
➡️नाबालिग को अभिभावक के सुपुर्द कर काउंसलिंग की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन सीज होने के साथ 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
👉 संदेश : बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं—नाबालिगों को वाहन देना कानूनन अपराध और जानलेवा जोखिम है।

