
हर की पैड़ी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 फेरी वालों का सामान जब्त
हरिद्वार।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को हर की पैड़ी स्थित घाटों एवं पुलों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान लगभग 30 फेरी वालों का सामान जब्त किया गया, जबकि करीब 150 अस्थायी फड़ हटाए गए। इस अभियान में नगर निगम की टीम भी प्रशासन के साथ मौजूद रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

