रुड़की में शांति भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति हिरासत में

रुड़की में शांति भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति हिरासत में

कोतवाली रुड़की

रुड़की पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते एक व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।

दिनांक 24.12.2025 को गश्त के दौरान पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक नगर, ढण्डेरा क्षेत्र में विक्रम नामक व्यक्ति अपने घर में परिजनों के साथ गाली-गलौच और हो-हल्ला कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि उक्त व्यक्ति परिजनों के साथ झगड़ा कर रहा था और आमदा-फसाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विक्रम को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी का विवरण:
विक्रम सिंह रावत पुत्र श्रावण सिंह रावत
निवासी – अशोक नगर, ढण्डेरा, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *