हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 घंटे के अंदर दबोचा चोर
मंदिर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद
आरोपी पर पूर्व में कई मुकदमे हैं दर्ज
कोतवाली मंगलौर पर वादी सुनील वालिया निवासी लंढोरा द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर लंढौरा स्थित काली माता मंदिर का गेट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में अंतर्गत धारा 305(D) 331 (3)BNS पंजीकृत कराया गया।
जिसपर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुऐ हुए पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल गए अभियुक्तों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए मात्र 12 घण्टे के भीतर चोरी मे संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोबिन उर्फ मोनू पुत्र शकील निवासी लंढौरा थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार
आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0 214/24 धारा 379/411 आईपीसी- कोत0 रुडकी हरिद्वार
2- मु0अ0स0 342/23 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 – कोत0 मंगलौर
3- मु0अ0स0 893/24 धारा 305ए.317(2)बीएनएस- कोत0 मंगलौर
4- मु0अ0स0 398/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस अधि0 कोत0 मंगलौर
5- मु0अ0स0 798/25 धारा 305ए,331, 317 (2) बीएनएस – कोत0 मंगलौर
बरामद माल
1- मन्दिर के पीली धातू का बडा घण्टा
2- मन्दिर चोरी की हूई संख्खल

