हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती — कई हॉस्पिटल्स पर ₹50,000 का जुर्माना, पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी
आज दिनांक 17-11-2025 को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. रमेश कुंवर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित कई निजी चिकित्सालयों पर औचक निरीक्षण किया।
जिन चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया, उनमें शामिल हैं—
लविश क्लीनिक, आदित्य क्लीनिक, मैक्स मेडिकेयर, L.M. हॉस्पिटल (धनपुरा), ग्लोबल हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल, वेल केयर हॉस्पिटल एवं गैलेक्सी हॉस्पिटल।
निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं—
- बिना चिकित्सकों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के अस्पतालों का संचालन
- मेडिकल वेस्ट निस्तारण मानकों का उल्लंघन
- अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित नियमों का अनुपालन न होना
- न्यूनतम आवश्यक मानकों की भारी कमी
इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत प्रत्येक संस्थान पर ₹50,000 का आर्थिक दंड निर्धारित किया है।
साथ ही इन चिकित्सालयों के पंजीकरण एवं आवेदनों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, राजन ठाकुर (कनिष्ठ सहायक) तथा अवनीश कुमार (STS) शामिल रहे।

