महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल आगमन, एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किया गर्मजोशी से स्वागत


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल आगमन, एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किया गर्मजोशी से स्वागत


महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल प्रवास पर आज सायं आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचीं। राष्ट्रपति जी के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी (IPS) ने महामहिम राष्ट्रपति जी का सौहार्दपूर्वक स्वागत एवं अभिवादन किया। राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की थीं।

राष्ट्र की प्रथम नागरिक का कुमाऊँ की पुण्य भूमि पर आगमन सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। स्थानीय जनता और प्रशासन ने राष्ट्रपति जी के स्वागत में आत्मीयता और सम्मान की भावना व्यक्त की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *