प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को दी श्रृद्धांजलि


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को दी श्रृद्धांजलि
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया (गुजरात) में स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल को समर्पित एक भव्य स्मारक है, जो भारत की एकता को लेकर उनकी संकल्पना का सशक्त प्रतीक है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के सामूहिक संकल्प की प्रेरणाशक्ति भी है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता की नींव रखी, और आज का भारत उनके उसी विजन का प्रतिबिंब है।

कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एकता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *