ग्रीनमैन बघेल को मिलेगा डॉ बीआर अम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड-2025

प्रैस नोट

ग्रीनमैन बघेल को मिलेगा डॉ बीआर अम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड-2025

हरिद्वार 10 अक्टूबर। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 14 अक्टूबर को खेल, शिक्षा, पर्यावरण, समाजसेवा एवं साहित्य आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को डॉ बीआर अम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड-2025 प्रदान किए जा रहे हैं, जिसके लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल को चयनित किया गया है। भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के चेयरमैन विजयपाल बघेल को डॉ बीआर अम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड-2025 के लिए नामित होने पर पर्यावरण प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रीनमैन विजयपाल बघेल पिछले चार दशकों से प्रकृति रक्षा हेतु समर्पित होकर भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत बन रहे हैं। इनको प्रकृति सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।

ग्रीनमैन बघेल के नेतृत्व में विभिन्न पर्यावरणीय आंदोलन संचालित किए जा रहे हैं जिनमें मिशन सवा सौ करोड़, ग्रीन वाल ऑफ इंडिया, गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष, झोला आंदोलन, ग्लोबल ग्रीन पीस मिशन, भारत माता उद्यान योजना, अरण्य तीर्थ विकास अभियान, वर्ल्ड ट्री डे नेटवर्क आदि दर्जनों हरितक्रांति लाने वाले जनांदोलन हरित सत्याग्रह के माध्यम से सक्रिय हैं। वर्ष 2025 को चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरादेवी के जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाकर सौ गौरा देवी वाटिका विकसित की जा रही हैं, चिपको स्मृति स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराए जाने की मांग के साथ जगह जगह गौरा देवी जन्म शताब्दी महोत्सव मनाए जा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी
ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *