राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया बैठक का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया बैठक का आयोजन

हरिद्वार, 06 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दिनांक 8 अक्टूबर 2025 के आयोजन हेतु आज सोमवार को जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जिला सभागार में किया गया। जिसमें समस्त विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह ने अवगत कराया कि 08अक्टूबर 2025 को जनपद हरिद्वार के 01 से 19 आयु वर्ग के लगभग 717247 बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली समस्त स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि 08 अक्टूबर 2025 को दवा खाने से वंचित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को निर्धारित तिथि को ही दवाई खिलाई जाए, साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *