ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉश इलाके में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक घर के बाहर महिला से पता पूछने के बहाने पहुंचे और अचानक झपट्टा मारकर उसकी चैन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है।

कनखल थाना पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।

हरिद्वार में लगातार बढ़ रहे लूटपाट के मामलों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *