प्रेस विज्ञप्ति
जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही।
हरिद्वार, 04 अक्टूबर, 2025
उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में सिंचाई विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वधान में तहसील हरिद्वार के अंतर्गत दूधिया बन्ध में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि दूधिया बन्ध में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाने हेतु अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे लेकिन उनके द्वारा स्वयं ना हटाने पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए। लगभग 100 अतिक्रमण हटाए गए, शेष बचे हुए अतिक्रमण भी शीघ्र हटाए जाएँगे।
उपजिलाधिकारी, पुलिस एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

