ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार///

हरिद्वार में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां माया देवी मंदिर पहुंचकर झड़ी पूजा अर्चना की। सीएम धामी ने मां माया देवी के दरबार में प्रदेश की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान उन्होंने परंपरागत विधि-विधान से मां का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू रखा।

पूजा के बाद सीएम धामी ने कहा कि मां माया देवी का आशीर्वाद उत्तराखंड की जनता पर सदैव बना रहे। उन्होंने प्रदेश की विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *