हरिद्वार

विश्व मानक दिवस पर हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वावधान में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव का आयोजन हरिद्वार के एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद नरेश बंसल ने मानकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं के लिए मानक सबसे बड़ी गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि मानक न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं को गुणवत्ता और मानकता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने ‘वन नेशन वन स्टैंडर्ड’ और “वोकल फॉर ग्लोबल” की अवधारणा पर जोर देते हुए उद्योग जगत को मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।महोत्सव में विभिन्न संगोष्ठियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से जनता को यह संदेश दिया गया कि मानक न केवल उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं बल्कि जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायक होते हैं।

बाइट – नरेश बंसल, (राज्यसभा सांसद)

बाइट – कल्पना सैनी, (राज्यसभा सांसद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *