श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार महिला विंग ने अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 70s दशक की थीम रही, जिसमें सभी महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और तरह-तरह के रोचक खेलों ने माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से महिला विंग क्वीन का ताज प्राची गुप्ता को पहनाया गया। वहीं, समाज की प्रतिभाशाली सदस्य रागिनी गुप्ता को उनके विशेष योगदान और दिल्ली में हरिद्वार का नाम रोशन करने के लिए विद्या वाचक पति सम्मान से सम्मानित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति और आपसी एकता की झलक देखने को मिली। सभी सदस्यों ने स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए भविष्य में भी समाज और महिला विंग को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।