
किरतपुर की वरिष्ठ नेत्री रजनी कालरा बनीं त्रिस्तरीय चुनाव की ब्लॉक संयोजक
किरतपुर। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेत्री एवं क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख रजनी कालरा को त्रिस्तरीय चुनाव का ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में अपनी भूमिका निभाएँगी।
रजनी कालरा ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की एकजुटता से पार्टी को प्रचंड विजय दिलाई जाएगी।

