लोकेशन हरिद्वार

एंकर – कांग्रेस ने जॉर्ज एवरेस्ट पार्क सौदे को लेकर प्रदेश सरकार पर किया जोरदार हमला, हरिद्वार में किया विरोध प्रदर्शन

एंकर — हरिद्वार के देवपुरा चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय पूंजीपतियों को लगातार फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जॉर्ज एवरेस्ट पार्क की 30 करोड़ की जमीन बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के हवाले करने का मामला उठाया। अमन गर्ग ने बताया कि 30 करोड़ की जमीन को मात्र एक करोड़ रुपए सालाना में दे दिया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और जनता के साथ धोखा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमन गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान हालात आपदा जैसी बन चुके हैं, जहां बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुँच गई है और आम जनता परेशान है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित में लगातार फैसले ले रही है, जो लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाकर उत्तराखंड की जनता के साथ न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

बाइट – अमन गर्ग, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *