मुख्य सचिव उत्तराखंड ने कुंभ की तैयारीयों कों लेकर दिए दिशा निर्देश

स्लग :- मुख्य सचिव उत्तराखंड ने कुंभ की तैयारीयों कों लेकर दिए दिशा निर्देश।

एंकर :- कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव हर्ष वर्धन आज हरिद्वार पहुंचे, जहाँ उन्होंने नमामि गंगे घाट से निरीक्षण प्रारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर चल रहे विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जाने रही सुविधाओं के विषय में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इस बार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर है।

VO :- मुख्य सचिव हर्षवर्धन, उत्तराखंड सरकार नाम मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास है कि अर्धकुंभ को कुंभ की तर्ज पर मनाया जाए। इसलिए कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिले। जिसको लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे किए जाएँ और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी या कोर कसर बाकी ना रहे।

FVO :- मुख्य सचिव ने भरोसा जताया कि कुंभ के दौरान हर स्तर पर की जाने वाली तैयारी और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु संतुष्ट होकर लौटें।

बाइट :- हर्षवर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *