प्रेस विज्ञप्ति
जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही।

12 सितंबर 2025
उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में आज तहसील प्रशासन हरिद्वार द्वारा ग्राम फूलगढ़ में रास्ते की भूमि पर चार अवैध भवनों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया।


