रवि वर्मा को मिला शिक्षकसम्मान
हरिद्वार में शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एडु सुधा के वरिष्ठ शिक्षक तथा वर्षों से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले रवि वर्मा (कोटा क्लासेस संचालक) को “बेस्ट टीचर अवार्ड” से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है और ऐसे शिक्षक, जो विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में लगातार जुटे रहते हैं, वास्तव में प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं। सम्मानित शिक्षकों ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

