प्रेस विज्ञप्ति
हरिद्वार, दिनांक 02 सितंबर 2025

सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार, गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश 2025 (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का आयोजन दिनांक 31 अगस्त, (रविवार) को एकल सत्र में (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक) किया गया। उक्त परीक्षा राज्य के 04 जनपदों के 05 नगरों के 49 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। प्रश्नगत परीक्षा में कुल 21175 अभ्यर्थियों में से 9730 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 11445 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 45.95 है एवं अनुपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 54.04 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *