राधा अष्टमी उत्सव कार्यक्रम

राधा अष्टमी उत्सव कार्यक्रम

शिवलोक कॉलोनी स्थित नरमदेश्वर महादेव मंदिर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भजन संध्या एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति गीतों द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर सपना धिमान, रश्मि अग्रवाल, दीक्षा शर्मा, किरण शर्मा, शशि चौहान, साक्षी शर्मा, सारिका गर्ग और कल्पना ने विशेष रूप से सहभागिता की।

साथ ही बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया, जिनमें गौरी शर्मा, पांशुल धिमान, काकू गर्ग, योगशिता अग्रवाल और वंश शामिल रहे। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *