प्रेस विज्ञप्ति
“
“पर्यटन और आयुष नीति से सशक्त होगा उत्तराखंड”
हरिद्वार। आयुष विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में राहीमोटल, हरिद्वार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार तथा जिला पर्यटन अधिकारी हरिद्वार के सामंजस्य से किया गया।
संगोष्ठी में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, वेलनेस, पंचकर्म सेंटर संचालक एवं होमस्टे व होटल व्यवसायियों के साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई योग नीति एवं आयुष नीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय आयुष मिशन हरिद्वार ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने केंद्रों का पंजीकरण एवं एनरोलमेंट कराने, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने अनुभव और सुझाव साझा करके योग एवं आयुष के क्षेत्र में उत्तराखंड को सशक्त बनाने की अपील की।
प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान जिला पर्यटन अधिकारी श्री सुशील नौटियाल एवं अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अतुल नेगी द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में डॉ. मनोज उत्प्रेती, डॉ. संजीव शर्मा, श्री रजनीश योगी, श्रीमती प्रतिभा सैनी, श्रीमती प्राची गुप्ता, डॉ. अभिषेक, श्री विपिन गोलियान सहित अनेक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड को योग एवं आयुष के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ बनाना था।
“योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वेलनेस केंद्रों के विकास पर गहन चर्चा”
अपनी सरकार पोर्टल पर पंजीकरण कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – डॉ वशिष्ठ

