700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, मौके पर किया नष्ट

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ 📰

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, मौके पर किया नष्ट

मंगलौर/हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में मंगलौर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 700 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा टीम की मौजूदगी में पूरा पनीर जमीन में दफना कर नष्ट करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पनीर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में, बिना बिल और बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के देहरादून स्थित विवाह समारोहों के लिए सप्लाई किया जा रहा था।

जांच के दौरान मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर को प्रथमदृष्टया मानकों के अनुरूप नहीं पाया और इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार दिया।

पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और सप्लायर की भी तलाश की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री में मिलावट या अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और विश्वास की पहरेदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *