शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार व वाहन सीज

कोतवाली लक्सर

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार व वाहन सीज

SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आदेश के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग हेतु पुलिस टीमें निकालकर शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात के नियमों के उलंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें दिनांक 25.10.2025 को रात्रि में 02 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया तथा जिनके वाहन को सीज किया गया। चालक के डी0एल0 केन्सिलेशन की कार्यवाही की जायेगी । इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का उलंघन करने वालो के विरुद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।

मोटर वाहन अधिनियम में कुल की गयी कार्यवाही
02 चालान 185 एमवीएक्ट -ड्रकंन ड्राइव
13 चालान से 8000/- रुपयें संयोजनशुल्क

गिरफ्तार व्यक्ति अन्तर्गत धारा 185 /207 एम0वी0एक्ट
1-मनोज पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 20 वर्ष
2-नोसीब पुत्र मैहन्दी हसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष

पुलिस टीम *
1-उ0नि0 नरेन्द्र सिह-कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 बीरेन्द्र नेगी –कोतवाली लक्सर
3-कानि0 अरविन्द चौहान-कोतवाली लक्सर
3- कानि0 अनुप पोखरियाल –कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *