
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इनरव्हील क्लब कनखल का सराहनीय समाजसेवा अभियान
हरिद्वार।
आज दिनांक 24/12/25 को समाज सेवा के अपने छोटे से प्रयास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल और कैप्स वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह सहायता पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर सुकून और राहत साफ नजर आई।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे लोगों को सुरक्षा और आत्मीयता का अहसास कराना था। क्लब सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों तक पहुँचकर सहायता प्रदान की, जिसे लोगों ने खुले दिल से सराहा।
इस अवसर पर क्लब की प्रेजिडेंट डॉ. सरिता अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी कविता मेहता, ISO डॉ. शालिनी त्यागी, एडिटर पूजा वालिआ, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स डॉ. अंजू, गुंजन वाही, सारिका त्यागी, उर्मिला अग्रवाल, नीतू गुप्ता, अलका राठी, अंजलि पटवाल, अंजलि सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
इनरव्हील क्लब कनखल का यह प्रयास समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

