जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में ‘एक दिन-एक घंटा’ महा मेगा सफाई अभियान बना जनआंदोलन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में ‘एक दिन-एक घंटा’ महा मेगा सफाई अभियान बना जनआंदोलन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में पिछले कई दिनों से निरंतर चलाए जा रहे ‘एक दिन-एक घंटा’ महा मेगा सफाई अभियान ने व्यापक जनभागीदारी के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभियान में जनपदभर से करीब 2 लाख 75 हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।

अभियान के दौरान नगरों, कस्बों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं धार्मिक स्थलों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस व्यापक सफाई मुहिम के अंतर्गत जनपद से कुल 143 मीट्रिक टन सूखा एवं गीला कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें 91 मीट्रिक टन सूखा कूड़ा एवं 52 मीट्रिक टन गीला कूड़ा शामिल है।

प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को सफल बनाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता को निरंतर अपनाने की अपील की।

इस महा मेगा सफाई अभियान से जनपद में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और साफ-सुथरे वातावरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *