हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपये की नकली शैंपू की खेप बरामद की है। मौके से तीन आरोपी हसीन, मोहसिन और शहबान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया।

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार///

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपये की नकली शैंपू की खेप बरामद की है। मौके से तीन आरोपी हसीन, मोहसिन और शहबान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, डेंसो चौक गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 में मकान के अंदर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के क्लिनिक प्लस और सनसिल्क ब्रांड के नाम पर नकली शैंपू बनाया जा रहा था। पुलिस को यहां से 32 पेटियां नकली शैंपू की, 800 खाली बोतल, करीब 1350 लीटर कच्चा माल और शैंपू पैकिंग मशीन बरामद हुई।

पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में आरोपियों से जब लाइसेंस और कच्चे माल का रिकॉर्ड मांगा गया तो कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आरोपी कबूल कर बैठे कि वे नकली शैंपू बनाकर बाजार में बेच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *