हरिद्वार में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे, गुणगान महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

हरिद्वार में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे, गुणगान महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

ज्वालापुर, हरिद्वार।
नेहरू युवा केंद्र ज्वालापुर में आयोजित सोलवां श्री श्याम बाबा गुणगान महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सखा मंडल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

मुख्य अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में भक्तगण श्याम बाबा के संकीर्तन में शामिल हुए और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। महामंत्री गुलशन चौधरी ने कहा कि आज का आयोजन श्याम प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज ने अपने मधुर संकीर्तन से भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से रानीपुर विधायक आदेश चौहान, नगर निगम मेयर किरण जैसल, समाजसेवी विशाल गर्ग, समाजसेवी शशि अग्रवाल, मंदिर अध्यक्ष तनुजा अग्रवाल, रितु पायल, नमीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पार्षद पिंकी चौधरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे प्रांगण में “श्याम बाबा” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और भक्तजन देर रात तक भक्ति सागर में गोते लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *