लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड ने ने पिछड़े वर्ग की महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस |

लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड ने ने पिछड़े वर्ग की महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस |
दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट ने झुग्गड झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने साफ सफाई रखने की भी सलाह दी ।ट्रस्ट की अध्यक्षा एडवोकेट प्राची गुप्ता ने महिलाओं को लड़कों व लड़कियों में भेद न करते हुए बच्चों की अच्छी परवरिश करने की सलाह दी और महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी दी । महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य व निजी समस्याएं भी ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ साझा की ।निशा गुप्ता ने महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकार उनका निवारण करने का आश्वासन दिया ।ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित सामग्री वितरित की गई व बच्चों को खाने पीने का सामान वितरित किया |इस कार्यक्रम में एड प्राची गुप्ता, निशा गुप्ता, डॉ निवेदिता शर्मा, प्रेरणा बंसल आदि महिलाएं उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *