शारदा नगर शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी

शारदा नगर शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी

हरिद्वार। जहां पूरे शहर में राधारानी की धुन गूंज रही थी, वहीं शारदा नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राधा अष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी महिलाएं राधा रूप धारण कर आईं। जिनका श्रृंगार सबसे आकर्षक रहा, उनके लिए लकी ड्रा भी निकाला गया, जो समारोह का मुख्य आकर्षण बना।

कार्यक्रम में भक्ति रस से ओतप्रोत भजन गाए गए और महिलाओं ने श्रीकृष्ण के संग राधा बनकर डांडिया की धुन पर झूमकर आनंद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद पिंकी चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

समाजसेवी शशि अग्रवाल ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया। वे लंबे समय से समाजसेवा और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं।

इस धार्मिक उत्सव में रितु डायल नामित गुप्ता तनुज शर्मा पायल रानी आदेश छवि स्वामी विमल रुचि बृजेश गीत उर्मिला शीला गायत्री निशु दीप्ति सुदेश उषा रीता राम मेघा सुषमा चौहान आदि बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वातावरण राधा-कृष्ण के भजनों से गूंज उठा और सभी भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *