पूर्णिमा पर्वगायत्री शक्तिपीठ नजीबाबादनौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ

पूर्णिमा पर्व
गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद
नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ
गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने पवित्रीकरण आचमन , न्यास, पृथ्वी पूजन ,कलश पूजन , गौरी गणेश पूजन, सर्वतोभद्र वेदिका पूजन कराते हुए वैदिक मंत्रों से आहुतियाँ लगवायी । पुष्पा शर्मा, कामेश श‌र्मा ने प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किये। सारिका हग्रवाल , रेखा चौहान ने कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया। गायत्री शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा ने गुरु पूजन किया । बलराम राजवंशी, साहिल राजवंशी ने सपत्नीक मुख्य पूजन किया ।
डा. दीपक कुमार ने कहा कि लोक मंगल के लिए जन – जागरण के लिए वातावरण परिशोधन के लिए यज्ञ किए जाते हैं गायत्री मंत्र गुरु मंत्र है गायत्री मंत्र महामंत्र है गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है यज्ञ त्याग का दूसरा नाम है ।यज्ञ चिकित्सा विज्ञान है यज्ञ पर्यावरण शुद्ध करता है
हरिश शर्मा ,राज भटनागर ,मंगू सिंह एचपी गुप्ता ,श्याम कुमारी , रिंकी सिंह शशि आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *