फायर यूनिट की सतर्कता व रिस्पांस टाइम से टली बड़ी जनधन हानि

उत्सव शोरूम में लगी भीषण आग पर पाया काबू

फायर यूनिट की सतर्कता व रिस्पांस टाइम से टली बड़ी जनधन हानि

उत्सव शोरूम में लगी भीषण आग पर पाया काबू

कल देर रात समय 22 बजकर 6 मिनट पर सिविल लाइन प्रेम मंदिर रोड रुड़की कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के पास आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल तीन फायर टेंडर वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।उक्त स्थान पर उत्सव शोरूम में भयंकर आग लगी थी।

फायर यूनिट रुड़की द्वारा दुकान स्वामी श्री आलोक खन्ना की मौजूदगी में शटर का ताला तोडकर मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को कड़ी मेहनत एवं लगन से अथक प्रयास से काबू में कर लिया गया एवं ऊपरी तल पर जाने से भी रोक लिया गया। दोनों तरफ पर्पल शोरूम एवं पूर्वांचल सहकारी बैंक नगर लिमिटेड को भी जलने से बचा लिया गया।

फायर यूनिट द्वारा आग की तेज लपटों जहरीले धुएं भरे वातावरण में अदम्य साहस का परिचय देकर आग को पूर्ण से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका।

आग से उक्त शोरूम में पगड़ी सेहरे शादी में सजावट का सामान मालाएं कपड़े बिजली फिटिंग इनवर्टर फॉल सीलिंग रेक आदि लाखों का सामान जल गया है कोई जनहानि नहीं हुई है।

👉फायर यूनिट रुड़की की जोखिमपूर्ण तत्काल करवाई रिस्पांस टाइम की मौके पर मौजूद उत्तराखंड सरकार मे राज्य मंत्री श्रीमान शोभाराम प्रजापति व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष श्री अरविंद कश्यप व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री रामगोपाल कंसल स्थानीय व्यापारियों जनसमूह द्वारा फायर यूनिट रुड़की की जोखिमपूर्ण तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम की जमकर प्रशंसा की।

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण
श्री वंश नारायण यादव अग्निशमन अधिकारी रुड़की
लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
लीडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद
लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार
चालक उदयवीर सिंह यादव
चालक विपिन सिंह तोमर
चालक मोहन सिंह नेगी
फायरमैन राजेंद्र गुरुंग
फायरमैन जगबीर सिंह
फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया
फायरमैन कपिल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *