हरिद्वार में अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई — सिडकुल पुलिस व ड्रग विभाग का संयुक्त ऑपरेशन, एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स सीज़
अवैध मेडिकल स्टोर्स और बिना लाइसेंस क्लीनिक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देशों के तहत चल रहे statewide अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई।
10 दिसंबर 2025 को रावली महदूद क्षेत्र में सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच के दौरान कुल 12 मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें कई दुकानदार कार्रवाई की सूचना पाकर मौके से फरार भी हो गए। सभी 12 मेडिकल स्टोर्स को मौके पर ही सील कर दिया गया।
उत्तम मेडिकल स्टोर्स पर मिले दवाओं के स्टॉक की ड्रग विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जनपद में अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बिना लाइसेंस और बिना योग्यता के चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

