त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में ऋषिकुल मैदान में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन
विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने ऋषिकुल मैदान में फागोत्सव 2026 के जरिए फूँका कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा आज ऋषिकुल मैदान में होली मिलन समारोह फागोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम का वातावरण राजनीतिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से भर उठा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय लोकपरंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। अपने संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकपरंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली जैसे पर्व कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बांधते हैं और संगठन को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता इन सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ें। उनके विचारों में संस्कृति, संगठन और राष्ट्रभाव का स्पष्ट समन्वय दिखाई दिया, जिसने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया
“फागोत्सव 2026” को लेकर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह आयोजन केवल होली मिलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि फागोत्सव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद, एकजुटता और ऊर्जा का संचार होता है, जो राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मदन कौशिक ने स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजन पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करते हैं तथा जनता से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि “फागोत्सव 2026” यह संदेश देता है कि भाजपा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर राजनीति करती है और लोकपरंपराओं के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता मानती है। विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस उत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उनके अनुसार फागोत्सव संगठन के भीतर सकारात्मक माहौल बनाता है और आने वाले समय में राजनीतिक विजय की मजबूत नींव तैयार करता है।
महापौर किरण जैसल ने कहा कि होली के त्योहार पर खेले जाने वाले रंग हमें प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण प्रेम का संदेश देते हैं आज फूलों की होली के माध्यम से इस अवधारणा को भी बलवती और शसक्त किया गया है
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है, यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं और एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हैं।
आज के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बेस्ट मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया तुषांक भट्ट अन्नू कक्कड़ सरदार हरमोहन सिंह मुनेश सैनी दीपांशु विद्यार्थी पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान सुशील त्यागी संदीप गुप्ता चेरब जैन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी आदि उपस्थित रहे

