जगदीश लाल पाहवा के कार्यालय पर ग्रीन मैन ने की संस्था की बैठक, हरित और स्वच्छ भारत का लिया संकल्प

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

हरिद्वार 30 अक्टूबर। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा के कार्यालय पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था ग्रीन मैन के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, हरित सरोवर और स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सभी उपस्थित समाजसेवियों ने एकजुट होकर देश को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “जल है तो जीवन है, पर्यावरण है तो स्वास्थ्य है।” उन्होंने बताया कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन देना है, तो पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी कॉलोनी, गली और आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान को आगे बढ़ाएगा। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा करना ही वास्तविक समाज सेवा है।

इस मौके पर जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह की बैठकों का निरंतर आयोजन किया जाएगा ताकि हर व्यक्ति हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, ग्रीन मां संस्था के पदाधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *