मुख्य आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह किरसाली पदोन्नत — एसएसपी ने लगाए कंधों पर सितारे


मुख्य आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह किरसाली पदोन्नत — एसएसपी ने लगाए कंधों पर सितारे
समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह किरसाली को बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें अपर उपनिरीक्षक चालक के पद पर पदोन्नत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने विधिवत रूप से उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति के इस अवसर पर एसएसपी ने उनके कार्य एवं समर्पण की सराहना करते हुए अपेक्षा जताई कि वह आगे भी इसी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *