📰 एस.एम.एस. डी. इंटर कॉलेज, कनखल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह आयोजित
कल दिनांक 18 फरवरी को में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परंपरा के अनुरूप मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया तथा मां सरस्वती की आराधना कर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंतिम चरण में केक काटकर विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपने अंतिम दिन को यादगार बनाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम भावनात्मक, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों को सहेजा।

