करीब ₹ 32 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 126 मोबाइल बरामद

थाना सिडकुल

वर्ष 2025 के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट

सिडकुल पुलिस द्वारा करीब ₹ 32 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 126 मोबाइल बरामद

12 मोबाइल कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गए, जिनकी क़ीमत 1,80,000

वापसी की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटी रौनक़

सफल हो रही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहीम

ऑपरेशन रिकवरी के तहत कामयाबी, मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार बन रहे कदम उठाकर भी लगातार जनता की प्रशंसा पा रही है।

लापरवाही या भूलवश मोबाइल खोने से दुखी लोगों को राहत देने के लिए भी हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत अन्य राज्यों एवं विदेश तक से खोए हुए मोबाइल रिकवर कर रही है।

ताजा मामला थाना सिड़कुल/कोतवाली नगर से जुड़ा हुआ है जहां पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए क्रमश: 126 व 12 कुल 138 मोबाइल फोन रिकवर किए। बरामद किए गए मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग ₹ 34 लाख से अधिक आंकी गई।

बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो तथा कुछ स्थानीय निवासियों के ये उम्मीद छोड चुके कामगारों एवं अन्य पीडितो के चैहरो पर मुस्कान लाने में कामयाब हो रही है।

बरामद मोबाइल फोनों का विवरण-

  1. I-phone -04
  2. Oppo-24
  3. Nothing-11
  4. Samsung-17
  5. Realme-22
  6. MI-10
  7. Vivo -29
  8. IQ-13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *