
✨श्रीजी वाटिका में करवा क्वीन चयन कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा✨
हरिद्वार। श्रीजी वाटिका में कुछ दिन पूर्व आयोजित गरबा एवं करवा सेलिब्रेशन के उपरांत आज करवा क्वीन चयन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ भाग लिया और अपने पतियों के साथ करवा चौथ की तस्वीरें भेजीं।
कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया — रात 8:00 बजे से पहले प्राप्त फोटो एवं 8:00 बजे के बाद प्राप्त फोटो के आधार पर लकी ड्रा किया गया।
पहले ग्रुप में करवा क्वीन के रूप में सोमना गुप्ता को प्रथम स्थान एवं रैमी मित्तल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, 8:00 बजे के बाद वाले ग्रुप में नीतू गुप्ता एवं लालतेश गुप्ता को करवा क्वीन घोषित किया गया।
श्रीजी संगठन द्वारा सभी प्रतिभागियों की करवा चौथ की फोटो हार्ड कॉपी में तैयार कर आकर्षक ढंग से सजाई गईं। कार्यक्रम का संचालन शशि अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को ऐसे मंच नियमित रूप से मिलते रहना चाहिए जिससे वे अपनी प्रतिभा और पारिवारिक सौहार्द दोनों को व्यक्त कर सकें।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक मेहता, मोहित अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रितु, तायल, आंचल मेहता, नमीता गुप्ता, राधिका अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मीनाक्षी बिंदल, शिप्रा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु पूरे आयोजन का लाइव वीडियो भी बनाया गया।
इस अवसर पर श्रीजी संगठन ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का सम्मान कर भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

