घर पर किराए पर रखा हुआ किराएदार ही निकले लुटेरा

कोतवाली गंग नहर

महिला की गले में पहनी हुई चैन ले उड़ था अज्ञात चैन स्नैचर

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दबोचा, कब्जे से छीनी गई चैन बरामद

घर पर किराए पर रखा हुआ किराएदार ही निकले लुटेरा

दिनांक 09/09/26 को हनुमान कॉलोनी रुड़की निवासी महिला ने अज्ञात आरोपी द्वारा उसके गले से सोने की चेन छीन कर भाग जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 352/ 26 धारा 304(2 ) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ़्तीश में जुटी टीम ने सबूत जुटाए तो एक सीसीटीवी कैमरो में वादिनी की चेन छीन कर जाते हुए एक व्यक्ति जिसने अपना हुलिया बदला हुआ था व अपने मुंह और सर पर कपड़ा लपेट रखा था दिखाई दिया।

घटना के खुलासे के लिए CIU रुड़की की टीम को भी लगाया गया। टीमों के द्वारा सीसीटीवी कैमरो एवं तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए तो मुखबिर ने बताया कि दिनांक 4-9-26 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हनुमान कालोनी में बुजुर्ग महिला से चैन छीनने वाला व्यक्ति उसका ही किरायेदार है।

मिले इनपुट पर टीम ने पीड़ित महिला के घर पहुंच किरायेदार के कमरे से आलमारी में रखी एक चेन व एक पेंडल पीली धातु को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। अभियोग में धारा 317 ( 2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपी-
1- सूरज पुत्र दिलबर सिंह निवासी डूंगरी रोपड़ रूपनगर पंजाब उम्र 29 वर्ष

मुकदमा अपराध संख्या 352/ 2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस

बरामद माल
01 चैन व पेंडल पीली धातु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *