
तीज महोत्सव के बीच रक्तदान का महादान, 400 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
राजघाट स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
तीज के पावन महोत्सव के बीच राजघाट स्थित राधे-कृष्ण मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि करीब 400 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और त्योहार की खुशियों के बीच रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। तीज जैसे पावन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों का रक्तदान के लिए आगे आना निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक है।

