मोहर्रम के दृष्टिगत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित

कोतवाली भगवानपुर

मोहर्रम के दृष्टिगत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित

धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के दिए निर्देश

भड़काऊ नारेबाजी करने पर कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आज दिनांक 23/06/2026 को आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में क्षेत्र के ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

गौष्ठी मे मौजूद लोगो से अपील की गई कि त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। ताज़िए की ऊँचाई सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए। जुलूस के दौरान डीजे (DJ) बजाने, हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ नारेबाज़ी करने पर पूरी तरह रोक की जानकारी दी गई तथा कानून व्यवस्था: क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाने की भी चेतावनी दी गई। मौजूदा लोगो ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूरा सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *