विवेकानंद एनक्लेव कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित


विवेकानंद एनक्लेव कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद एनक्लेव कॉलोनी में लोक सेवा कल्याण ट्रस्ट, भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री राहुल पाल के नेतृत्व में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर श्री राहुल पाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी आर्य प्रवीण वैदिक ने साधकों को विभिन्न योगासनों की विधि एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। लोक सेवा कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आचार्य संजीव जी ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा के लाभों एवं नाभि के असंतुलन जैसी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। वहीं आचार्य अनुज शास्त्री जी ने शरीर, मन एवं आत्मा की शुद्धता के लिए योग को एक आवश्यक साधन बताते हुए सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक निवासी उपस्थित रहे, जिनमें श्री रमेश मेहता, श्रीमती अनु बाला ओबेरॉय, श्री करणपाल आर्य, श्री आशीष गुप्ता एवं श्री अंकुर अग्रवाल, मीनू मेहता, रश्मि अग्रवाल, कौशल्या यादव, ममता अग्रवाल, मुकुल सिंह ,मीना रावत , सुषमा आर्य, कोमल अग्रवाल ,अंकिता गर्ग व दृष्टि ,आश्विक आदि बच्चे भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *