लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना : प्राची गुप्ता ।

.. .लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना : प्राची गुप्ता ।
1 अप्रैल 2026 को लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट (रजि०)के द्वारा .विवेकानंद एनक्लेव जगजीतपुर में एक योग कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं व बच्चों को योग के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी भी प्रदान की गई ।योग अनुदेशक प्रतिभा सैनी ने महिलाओं व बच्चों को आसान व प्राणायाम कराये और साथ-साथ आसनों से मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया एव महिलाओं को बी० पी ‘ डायबीटिज व थायराइड आदि बीमारियों में करने वाले योग व आसन के बारे में भी जानकारी दी ।लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट (रजि ) की अध्यक्षा एडवोकेट प्राची गुप्ता ने कहा कि हम इस तरह के योग कैंप लगाते रहते हैं और आगे भी हम इसी तरह से योग कैंप लगाते रहेंगे और हमारा प्रयास रहेगा कि हम अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ पाये ।योग कैंप में अनुबाला ओबरॉय, संतोष आर्या,मीनू मेहता , मुकुल सिंह, कुमकुम, रेखाउपाध्याय ,पायल ,सारिका , सुषमा, सुदेश , स्नेहा, ईशानी,आशविक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *