
वैश्य नारी शक्ति संगठन द्वारा विश्व शांति हेतु दुर्गा मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन
वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे युद्ध एवं अशांति के कारण भय और अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है। ऐसे संवेदनशील दौर में शांति, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से वैश्य नारी शक्ति संगठन, हरिद्वार द्वारा दुर्गा मंदिर में एक भव्य माता रानी के कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर संगठन की सभी सदस्याएं—रितु तायल, नामिता गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अंजु गोयल, रेखा कंसल, मीनाक्षी बिंदल, विनती जैन, अमिता गुप्ता, स्वीटी अग्रवाल, सारिका मित्तल, नेहा अग्रवाल, पायल चोखानी, अंशु अग्रवाल, सरिका गुप्ता, छमा गुप्ता, निष्ठा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सपना अग्रवाल एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर माँ दुर्गा के भजन-कीर्तन के माध्यम से विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की। संगठन की संस्थापक शशि अग्रवाल जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को समाप्त कर शांति और सौहार्द की स्थापना हेतु ईश्वर से प्रार्थना करना है।
कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जहां श्रद्धालु भाव-विभोर होकर माँ की आराधना में लीन नजर आए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
संगठन की ओर से यह संदेश दिया गया कि कठिन समय में हमें एकजुट होकर सकारात्मक सोच और ईश्वर भक्ति के माध्यम से शांति की कामना करनी चाहिए।

