इंद्रलोक , हरिद्वार में ध्वज प्रदान कार्यक्रम गंगा शाखा में मनाया गया

राष्ट्र सेविका समिति
गंगा शाखा,ध्वज प्रदान कार्यक्रम

आज 22 मार्च 2026 सामुदायिक केंद्र ,इंद्रलोक , हरिद्वार में ध्वज प्रदान कार्यक्रम गंगा शाखा में मनाया गया मुख्य शिक्षिका गंगा , ध्वज अग्रेसरिका प्रतिभा, व रश्मि को ध्वज प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यवाहिका ममता डोबरियाल ने ध्वज के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज हमें त्याग, समर्पण , अनुशासन की प्रेरणा देता है और शाखाओं के माध्यम से समिति महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षा नीलम सिन्हा ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र सेविका समिति की भूमिका की जानकारी व कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा झा ,नगर कार्यकारिणी से नगर कार्यवाहिका दीप्ति सिंह , सह-नगर कार्यवाहिका डॉ प्रियंका शर्मा सहित अन्य सेविका बहनों और विशेष रूप से अन्य भाई कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर जी द्वारा चलाई गई शाखाओं में एक शाखा और बढ़ाई गई। हमें आशा है कि भविष्य में इसी तरह से निरंतर शाखाएं बढ़ती रहेंगी और हमारी बहनें राष्ट्र की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए देश की सेवा में निरंतर कार्यरत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *