रविदास घाट के निकट गंगा नहर में एक छात्र के डूबने की सूचना

कोतवाली रुड़की

दिनांक 11.02.2026 को समय लगभग 18:20 बजे रविदास घाट के निकट गंगा नहर में एक छात्र के डूबने की सूचना प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला, जो एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे, अपने साथियों के साथ गंगानहर किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गंगा नहर में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप बिष्ट मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे।

तत्काल प्रभाव से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस तथा रुड़की आर्मी की टीमों के साथ संयुक्त रूप से व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया। समाचार लिखे जाने तक छात्र आशीष शुक्ला का पता नहीं चल पाया है।

कोतवाली रुड़की पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस एवं आर्मी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *