तिरंगे की आन-बान-शान, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस

तिरंगे की आन-बान-शान, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा हरिद्वार

पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन, जवानों की कदमताल और राइफल ड्रिल ने जीता दिल

बैंड की मधुर धुनों के साथ मंच से गुजरे जवान, ड्रिल में दिखाया अपना कौशल

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने ली परेड की सलामी

बेहतरीन मार्च पास्ट के मुरीद हुए मुख्य अतिथि, ₹1 लाख की सम्मान राशि से नवाजा

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल भव्य झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

बच्चों की प्रस्तुति ने भरी देशभक्ति की हुंकार, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन कैम्पस एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल (IPS) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, सांस्कृतिक व सिंचाई मंत्री (प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार) श्री सतपाल महाराज जी का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात परेड़ कमांडर CO अभिनव चौधरी द्वारा सलामी दी गई व मुख्य अतिथि द्वारा सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों का होसला बढाया गया।

निरीक्षण के पश्चात सेरेमोनियल ड्रेस से सुसज्जित नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस, होमगार्ड्स व पीआरडी के जवानों एंव पुलिस की विभिन्न यूनिटों द्वारा टोलीवार मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी तथा सीपीयू, चेतक, इन्टरसेप्टर, एफएसल, डॉग स्क्वायड, संचार शाखा, क्यूआरटी, फायर सर्विस, जल पुलिस, वज्र वाहन, महिला सशक्तिकरण एवं महिला विकास, अक्षय उर्जा विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं खेल विभाग हरिद्वार की झांकियों द्वारा इस अवसर पर आमजन को जागरुक करते हुए झाँकियों निकाली गई।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड को संबोधित करते हुए बेहतरीन मार्च पास्ट करने पर परेड को ₹1 लाख की सम्मान राशि से नवाजा

तदोपरांत शुरू हुए रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पीएमएस हरिद्वार व अन्य स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों पर नन्हे बच्चों द्वारा किया गया नाट्य मंचन विशेष रुप से मनोहारी रहा। उक्त प्रदर्शन देख जनता के साथ-साथ मुख्य अतिथि व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा न सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों का उत्साहवर्धन किया बल्कि मुख्य अतिथि ने शानदार प्रस्तुति कर रहे बच्चों को अपने पास बुला कर मौके पर हौसला अफजाई भी की।

विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।

साथ ही विभिन विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर ज़िलाधिकारी हरिद्वार सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *