श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज किरतपुर बिजनौर में मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज किरतपुर बिजनौर में मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके पश्चात हवन का भव्य कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात सनातन धर्म के अनुसार यज्ञ संपन्न कराया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रबंधक श्री राम बहादुर सिंह जी गहलौत ,श्री मंजीत सिंह जी गहलौत ,संभाग निरीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा जी विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री राकेश जी साहनी प्रबंध समिति के सदस्य श्री आलोक जी रस्तोगी प्रमुख समाज सेवी बहन रजनी कालरा जी प्रसिद्ध भाजपा नेत्री ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। यज्ञ प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य श्री पम्मी पंडित जी के कर कमलों से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विद्यालय की विदुषी आचार्या श्रीमती सीमा जी ने विस्तार से प्रकाश डाला तथा भैया बहिनों को नेता जी सुभाष चंद्र बोष के पद चिन्हों पर चलकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया । तत्पश्चात विद्यालय की विदुषी आचार्या श्रीमती ऋतूदीप सिसौदिया जी ने वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा मां भारती की सेवा के लिए विद्या मंदिर के भैया बहिनों को प्रेरित किया कि हमें वीर हकीकत राय की भांति सनातन धर्म को बचाने के लिये हर समय मां भारती की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता श्री अनिल जी चौहान ने सुभाष चंद्र बोस जी के बारे में वीर रस की कविता का पाठन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री राम बहादुर सिंह जी गहलौत ने कहा की भैया बहनों एवं आचार्य बंधुओं ,आचार्य भगिनियों हमें सनातन धर्म की गौरवशाली महिमा को बनाने के लिए हर समय वीर हकीकत राय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह तत्पर रहना है। विद्या भारती के परम आदरणीय संभाग निरीक्षक महोदय ने भैया बहनों एवं आचार्य एवं आचार्या बहनों को प्रेरित किया कि 2026 के परीक्षाफल कैसे सर्वोत्कृष्ट बनाएं। उन्होंने सभी आचार्यों एवं आचार्या बहनों का मार्गदर्शन किया कि आप ऐसा प्रयास करें श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज किरतपुर बिजनौर के भैया बहन परीक्षा वर्ष 2026 में यूपी टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान प्राप्त करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आरके शर्मा जी ने कहा कि जो भी भैया बहन यूपी टॉप 10 में स्थान प्राप्त करेगा वह उसको₹21000 अपने वेतन में से देंगे। विद्यालय के माननीय प्रबंधक महोदय श्री रामबहादुर सिंह जी गहलौत जी ने भी कहा मैं स्वयं यूपी टॉप 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को₹21000 अपने पास से दूंगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनों एवं कर्मचारियों ने प्रातः 8:00 बजे से 3:00 बजे तक अपना कीमती समय प्रदान किया। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *