मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। कनखल स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत रुद्राभिषेक किया और साधु-संतों से संवाद भी साधा। आगामी 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे।कनखल स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर में प्रवेश करते ही साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय अलर्ट मोड पर रहे। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों से मुलाकात कर 2027 में प्रस्तावित महाकुंभ मेले की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और पूरी तरह सुरक्षित रूप में आयोजित करने का है। वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी और युवाओं में नया जोश आएगा।

बाइट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड सरका

मंदिर के महंत के अनुसार, कल सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। खरमास लगने के बाद सभी शुभ कार्यों पर अस्थायी रूप से विराम लग जाएगा। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ही हरिद्वार के दक्ष मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाइट: महंत रविंद्रपुरी, अध्यक्ष, दक्ष प्रजापति मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *